আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘गंगाजल’ स्टाइल में हुआ दरोगा का सस्पेंशन, वसूली के लिए रोकी थी एसपी की बाइक

Published on: March 14, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. फिल्म ‘गंगाजल’ के एक सीन में दिखाया जाता है कि किस तरह जिले के एसपी से ही इलाके की पुलिस घूस मांगती है. कुछ ऐसा ही माजरा बिहार के शेखपुरा जिले में देखने को मिला जहां जिले के एसपी से ही दारोगा घूस मांग बैठा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शेखपुरा में वाहन चालकों से एक दारोगा रणवीर प्रसाद अवैध वसूली कर रहा था. उसी समय वहां से जिले के एसपी कार्तिकेय शर्मा बाइक पर बैठकर निकले. उन्होंने उस समय सामान्य कपड़े पहने हुए थे. अवैध वसूली में व्यस्त दारोगा ने जब एसपी को रोका को तो वह भी चौंक गए. उन्होंने दारोगा को तत्काल सस्पेंड कर दिया. दरअसल, चांदी पहाड़ से पत्थर और डस्टर लेकर निकलने वाले वाहनों से ये दारोगा लगातार अवैध वसूली कर रहा था.

https://IED की चपेट में आने से एक जवान शहीद, एक घायल

इस बारे में एसपी से शिकायत हुई थी. दारोगा बाइक सवारों को पुलिस की धौंस दिखाकर 50-100 रुपए वसूल लेता था. शिकायत मिलने के बाद एसपी खुद दरोगा की करतूत देखने के लिए बाइक से निकल पड़े. बाद दरोगा को पकड़ने के लिए एसपी कार्तिकेय शर्मा खुद बिना वर्दी के आम लोगों की तरह बाइक चलाकर पहुंचे थे. दारोगा रणवीर प्रसाद ने अपनी आदत के मुताबिक एसपी को भी हाथ देकर रोक दिया. बाइक पर बैठे एसपी को रोकने के बाद उनके नजदीक पहुंचा तो बड़े अफसर को पहचानते ही उसके होश उड़ गए. बाद एसपी ने दारोगा को तत्काल सस्पेंड कर दिया. एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि कसार थाने में प्रतिनियुक्त सहायक अवर निरीक्षक रणवीर प्रसाद को वाहनों से अवैध वसूली के मामले में निलंबित कर दिया गया है. उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जा रही है.

https://बाइक से गांजा तस्करी करते दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now