पिथौरा. एक दोपहिया में 5 किलो गांजा ले जाते दो आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की है. थाना प्रभारी गोपाल ध्रुवे ने बताया कि मादक पदार्थ परिवहन रोकने आने-जाने वालों वाहनों की सघन जांच की जा रही थी. इस बीच प्रात: करीब साढ़े 9 बजे बार रोड ओव्हरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्ध मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 HK 3248 को रोककर चेक किया गया. जिसमें बैठे व्यक्तियों ने अपना नाम मनीष वर्मा (24) साकिन परपोड़ी बेमेतरा एवं प्रशांत चौबे (19) साकिन सांई मंदिर के पास गुढ़ियारी रायपुर बताया. पूछताछ एवं दोपहिया की जांच करने पर सीट के अंदर छिपाकर रखा गया गांजा जब्त किया गया.
https://बीज निगम अध्यक्ष ने नवीन कृषि तकनीक और उत्पादों में दिखाई रुचि
आरोपियों ने बताया कि वे इसकी बिक्री करने ओड़िशा से बेमेतरा ले जा रहे थे. बहरहाल, दोनों आरोपियों पर धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस द्वारा कुल 5 किलो गांजा कीमती 50 हजार रुपए एवं परिवहन में उपयोग की जा रही मोटरसाइकिल कीमती 20 हजार रुपए, दो नग मोबाइल कीमती 7 हजार रुपए, नकदी 500 रुपए जुमला 77500 रुपए जब्त किया गया. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. उक्त कार्रवाई में निरीक्षक गोपाल धुर्वे, सउनि सिकन्दर भोई, प्रआर दयासागर भोई, आर. उमेश साहू, मिहिर बिसी, महेन्द्र यदु, साइबर सेल के आरक्षक देवनारायण कोसरिया, आरक्षक शैलेश ठाकुर, सैनिक राकेश मिश्रा का योगदान रहा.
https://आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा होंगे TMC उम्मीदवार, बाबुल को विधानसभा का टिकट







