नई दिल्ली. 1 सितंबर की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है. तेल मार्केटिंग कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपए का इजाफा किया है. वहीं 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 75 रुपए का इजाफा हुआ है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 859.50 रुपए से बढ़कर 884.5 रुपए का हो गया है. कोलकाता में इसका दाम 886 से बढ़कर 911 रुपए का हो गया है, मुंबई में यह 859.50 रुपए से बढ़कर 884.5 रुपए और चेन्नई में 875.50 रुपए से बढ़कर 900.5 रुपए का हो गया है.
https://फोरलेन में प्रतिदिन बे-मौत मारे जा रहे दर्जनों मवेशी
दिल्ली में अब कॉमर्शियल सिलिंडर का दाम बढ़कर 1693 रुपए हो गया है. कोलकाता में इसका दाम 1,772 रुपए, मुंबई में 1,649 रुपए और चेन्नई में यह 1,831 रुपए का हो गया है. बता दें कि मौजूदा समय में सरकार कुछ ग्राहकों को एक वर्ष में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है. अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं. गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है. इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं.
https://चाणक्य नीति : ऐसे इंसान से करें प्यार, नहीं मिलेगा जीवन में धोखा!










