আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चाणक्य नीति : ऐसे इंसान से करें प्यार, नहीं मिलेगा जीवन में धोखा!

Published on: September 1, 2021
---Advertisement---

आचार्य चाणक्य की नीतियां मनुष्य के लिए जीवन के हर मोड़ पर लाभकारी साबित हो सकती हैं. चाणक्य की नीतियां हमेशा नौकरी, व्यापार और सामाजिक जीवन में काम आती हैं. चाणक्य ने बताया है कि मनुष्य को कैसे व्यक्ति से प्यार, कहां नौकरी करनी है.

समाने शोभते प्रीती राज्ञि सेवा च शोभते।

वाणिज्यं व्यवहारेषु स्त्री दिव्या शोभते गृहे॥

http://चाणक्य नीति : इन बातों का रखें ख्याल, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

चाणक्य इस श्लोक में कहते हैं कि व्यक्ति को प्यार करने के मामले में काफी सचेत रहना चाहिए. वो कहते हैं कि प्रेम बराबरी वाले व्यक्तियों में ही ठीक रहता है. साथ ही वो कहते हैं कि अगर नौकरी करनी हो तो राजा की नौकरी करनी चाहिए. कार्य अथवा व्यवसाय में सबसे अच्छा काम व्यापार करना है. इसी प्रकार उत्तम गुणों वाली स्त्री जीवन को एक दूसरे मुकाम पर ले जाने में अहम भूमिका निभाती है. आचार्य के मुताबिक अपनी बराबरी वाले व्यक्ति से प्रेम-संबंध शोभा देता है.

असमानता सामने आए बिना नहीं रहती, तब प्रेम शत्रुता में बदल जाता है. इसलिए क्यों न पहले ही ध्यान रखा जाए. इसी प्रकार यदि व्यक्ति को नौकरी तथा किसी सेवा कार्य में जाना है तो उसे प्रयत्न करना चाहिए कि सरकारी सेवा प्राप्त हो, क्योंकि उसमें एक बार प्रवेश करने पर अवकाश प्राप्त होने तक किसी विशेष प्रकार का झंझट नहीं रहता. फिर वह निर्दिष्ट नियमों से संचालित होता है, न कि किसी व्यक्ति विशेष के आदेशों से. यदि अन्य कार्य करना पड़े तो व्यक्ति अपना ही कोई रुचि का व्यापार करे. गुणयुक्त स्त्री से घर की शोभा है.

https://सबसे तेज और पावरफुल Defender SUV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now