पिथौरा. राष्ट्रीय राजमार्ग 53 फोरलेन में प्रतिदिन दर्जनों मवेशी बे-मौत मारे जा रहे हैं वहीं इन मवेशियों के सड़क पर ही डेरा डालने से प्रतिदिन वाहन दुर्घटनाएं और इन दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. जबकि इस सबके जिम्मेदार टोल मैनेजर ने घटनाओं को स्वीकार करते हुए मवेशियों को हटाने में स्थानीय प्रशासन का सहयोग लेने की बात कही है. राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब प्रतिदिन मवेशियों की मौतों एवं वाहन दुर्घटना से हो रही मौतों से आम लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है. हाईवे पर मंगलवार को भी एक पिकअप सब्जी भरी वाहन झलप के पास सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई.
https://चाणक्य नीति : ऐसे इंसान से करें प्यार, नहीं मिलेगा जीवन में धोखा!
इस दुर्घटना में जनहानि तो नहीं हुई पर हजारों की सब्जियां खराब हो गई. इसके अलावा तुमगांव से सांकरा के बीच प्रतिदिन सैकड़ों आवारा मवेशी फ़ोरलेन पर बैठे दिखते हैं. जिन्हें रात में ट्रक एवं अन्य वाहन चालक अचानक देखकर इन्हें बचाने के चक्कर में या तो अनियंत्रित होकर स्वयं की वाहन दुर्घटना कर बैठते हैं या मवेशी को कुचल डालते हैं. इसकी चपेट में दोपहिया सवार आकर अपनी जान गंवा रहे हैं. दूसरी ओर दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार भारी भरकम टोल वसूलने वाली फोरलेन अथॉरिटी के ढांक टोल में पदस्थ मैनेजर शेषु प्रसाद ने फोरलेन में मवेशियों को हटाने के लिए कंपनी की रोड क्लियरेंस वाहन चलाने की बात करते हुए बताया कि अत्यधिक मवेशी होने के कारण उनकी वाहन भी उन्हें हटा नहीं पा रही है इसलिए अब स्थानीय प्रशासन का सहयोग लेकर रोड क्लीयर करवाया जाएगा.
https://Tata Tigor EV 2021 भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 306 किमी







