আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IndvsNZ : दूसरे दिन स्टंप्स तक न्यूजीलैंड 216/5, 51 रनों की बढ़त

Published on: February 22, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंग्टन के बेसिन रिसर्व मैदान पर खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 165 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट गंवा कर 216 रन बना लिए हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कॉलिन डी ग्रैंडहोम (4) और बीजे वॉटलिंग (14) क्रीज पर हैं. कप्तान केन विलियमसन (89) और रास टेलर (44) रनों की पारी खेली.

http://नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, एक मृत, एक की तलाश जारी

भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए, वहीं शमी और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया. पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड टीम ने टीम इंडिया पर अभी तक 51 रनों की बढ़त बना ली है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को पहली पारी में सिर्फ 165 रनों पर ढेर कर दिया. भारत के लिए सबसे ज्यादा उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे 46 रनों की पारी खेली. मयंक अग्रवाल दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे. इस सलामी बल्लेबाज ने 34 रनों की पारी खेली. मोहम्मद शमी ने 21 रन बनाए. ऋषभ पंत (19) रन आउट हुए. न्यूजीलैंड के लिए काइल जेमिसन और टिम साउदी ने चार-चार विकेट लिए. ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया.

http://युवती की सड़ी-गली लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now