राजनांदगांव. शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए शिवनाथ नदी में जा गिरी. जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि लापता एक युवक की तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक महाशिवरात्रि पर आयोजित मोहरा नदी में एक दिवसीय मेले में मारुति 800 से चार दोस्त पहुंचे थे. नदी के छोटे पुल में कार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. पुलिस ने बताया कि दो लोग नीलू गुप्ता व शुभम गाड़ी के शीशे तोड़कर नदी से बाहर निकल गए.
http://युवती की सड़ी-गली लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार
उन्हे एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया जहां अभी उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गई. लापता दो लोगों की गोताखोर की मदद से तलाश शुरू की गई. जिसमें सिद्दिकी नामक एक युवक की लाश मिली है व दूसरा युवक खेलका बंजारी की तलाश गोताखोर कर रहे हैं. वाहन को क्रेन के सहारे निकाल लिया गया है.
http://नपा उपाध्यक्ष पर अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला, रायपुर रेफर
http://सोनभद्र में मिला सोने का भंडार, यूरेनियम भंडार भी होने की संभावना







