नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 242 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के लिए हनुमा विहारी ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली जबकि चेतेश्वर पुजारा और पृथ्वी शॉ ने 54-54 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमिसन ने 5 विकेट झटके. वहीं, साउदी को दो और बोल्ट ने दो और वैगनर को एक सफलता मिली. इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टॉम लाथम (27) और टॉम ब्लंडेल (29) क्रीज पर हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत की पहली के आधार पर अभी भी 179 रन पीछे है.
http://Women’s T20 WC : भारत की लगातार चौथी जीत, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
सचिन के खास क्लब में पहुंचे पृथ्वी शॉ
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. शॉ ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन शॉ ने 64 गेंद पर 54 रन बनाए. इस पचासा के साथ ही वह अपने नाम एक रिकॉर्ड कर गए और दिग्गज सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हो गए. विदेशी जमीन पर शॉ का यह पहला अर्धशतक था. पृथ्वी न्यूजीलैंड में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए.
http://छात्रा से अनाचार के मामले में आरोपी शिक्षक सहित 6 निलंबित, बीआरसी बर्खास्त











