আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

INDvsNZ : दूसरे दिन दिन स्टंप्स तक दूसरी पारी में भारत 90/6, 97 रन की बढ़त

Published on: March 1, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी टीम इंडिया ने 6 विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए हैं. पहली पारी की आधार पर मिली 7 रन की बढ़त के अनुसार भारत 97 रन आगे है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत (1) और हनुमा विहारी (5) क्रीज पर हैं. मयंक अग्रवाल (3), पृथ्वी शॉ (14), विराट कोहली (14), अजिंक्य रहाणे (9), चेतेश्वर पुजारा (24) और उमेश यादव (1) रन बनाकर आउट हुए.

http://होली से पहले बड़ी राहत, 52 रुपए सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर

न्यूजीलैंड की ओर से बोल्ट ने तीन विकेट लिए हैं. साउदी, वैगनर, ग्रैंडहोम को एक-एक विकेट मिला है. इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 235 रनों पर ऑलआउट कर दिया. इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 7 रन की बढ़त मिली थी. न्यूजीलैंड के लिए टॉम लाथम ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए. जेमिसन ने 49 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से शमी ने चार विकेट लिए. बुमराह ने 3, जडेजा ने दो विकेट चटकाए और उमेश यादव को भी एक विकेट मिला.

http://1700 किमी पदयात्रा कर पिथौरा पहुंचे स्वामी अजरानंद, पुरी धाम यात्रा पर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now