नई दिल्ली. होली के पहले घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 52.50 रुपए सस्ता हो गया है. अभी तक 893.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू सिलेंडर मार्च माह में 841 रुपए की मिलेगा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी तक 858.50 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब में 805.50 रुपए में मिलेगा. नई दरें आज से लागू हो गई हैं. वहीं, कोलाकाता में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर का दाम 839.50 रुपए, मुंबई में 776.50 रुपए और चेन्नई में 826 रुपए है. तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर के दामों में भी 84.50 रुपए की कटौती की है.
http://1700 किमी पदयात्रा कर पिथौरा पहुंचे स्वामी अजरानंद, पुरी धाम यात्रा पर
इस कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1381.50 रुपए हो गया है. वहीं, कोलकाता में इसके लिए 1450 रुपए, मुंबई में 1331 रुपए और चेन्नई में 1501.50 रुपए चुकाने होंगे. पांच किलो वाला छोटू सिलेंडर भी 18.50 रुपए सस्ता हुआ है. छोटू सिलेंडर अब 308 रुपए का पड़ेगा. बता दें कि वर्तमान में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है. अगर इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है. हालांकि सरकार हर साल 12 सिलेंडरों पर जो सब्सिडी देती है, उसकी कीमत भी महीने-दर-महीने बदलती रहती है. औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक सब्सिडी की राशि निर्धारित करते हैं.
http://बालिका छात्रावास के दरवाजे सड़ गए, कपड़े का पर्दा लगाकर चलाया जा रहा काम










