नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंग्टन के बेसिन रिसर्व मैदान पर खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 144/4 रन बना लिए हैं. हनुमा विहारी (15) और अजिंक्य रहाणे (25) क्रीज पर हैं. न्यूजीलैंड के पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम अब भी 39 रन पीछे है. पृथ्वी शॉ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. चेतेश्वर पुजारा 11 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. मयंक अग्रवाल 58 रन बनाकर आउट हुए. कोहली को 19 रनों के निजी स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया. न्यूजीलैंड तरफ से बोल्ट ने तीन विकेट चटकाए. एक विकेट टिम साउदी ने लिया.
http://जीएसआई का दावा- सोनभद्र की खदान में 3000 टन नहीं, केवल 160 किलो सोना
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 165 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 348 रन बनाए. न्यूजीलैंड भारत पर 183 रनों की मजबूत बढ़त लेने में सफल रही जिसमें उसके निचले क्रम का अहम योगदान रहा. न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 89 रन, रॉस टेलर ने 44 रन, काइल जेमिसन ने भी 44 और कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 43 रन की पारी खेली. भारतीय टीम के लिए ईशांत ने 5 विकेट लिए. अश्विन के हिस्से तीन तो बुमराह और शमी के हिस्से एक-एक सफलता आई.
http://बाइक चलाने के विवाद में तीन युवकों द्वारा छात्र की चाकू मारकर हत्या











