रायपुर. खमतराई थाना क्षेत्र के सन्यासीपारा में शनिवार शाम कट मारकर बाइक चलाने को लेकर हुए विवाद में पलौटी कॉलेज के छात्र एम.साई किरण की चाकू मारकर तीन युवकों ने हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक घटना करीब साढ़े आठ बजे की है. आरोपी तीन सवारी होकर गाड़ी लहराकर चला रहे थे. इसी दौरान दूसरे बाइक में सवार किरण साईं को चोट आई तो उसने गाड़ी देखकर चलाने को कहा. इसके बाद साईं और आरोपियों में विवाद हो गया. लोगों के बीच बचाव के बाद विवाद खत्म हो गया.
http://धान खरीदी के मुद्दे पर धरना देने पहुंचे भाजपायी आपस में भिड़े
साई किरण भी अपने घर की तरफ जाने लगा, अचानक से बाइक सवार तीनों युवक वापस अपनी बाइक घुमाकर साई किरण के सामने खड़े हो गए और फिर से विवाद शुरू कर दिया और इसी बीच आरोपियों ने साईं किरण पर चाकू से वार कर फरार हो गए. घटना के बाद तुरंत साईं किरण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. एक भूषण नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है.
http://आगामी तीन दिनों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, अलर्ट जारी







