नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं. जो रूट 49 और जॉनी बेयरस्टो 6 रन बनाकर नाबाद हैं. पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड अब भी भारत से 245 रन पीछे है. इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, 23 रन के स्कोर पर डोम सिबले (11) के रूप में पहला विकेट गिरा. इसके तुरंत बाद हसीब हमीद (0) भी चलते बने. सिराज ने इन दोनों बल्लेबाजों को लगातार दो गेंदों पर आउट किया. बाद रूट और रोरी बर्न्स के बीच तीसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई. बर्न्स को मोहम्मद शमी 49 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू किया. इससे पहले भारत ने दूसरे दिन शुक्रवार को 3 विकेट पर 276 रन से आगे खेलना शुरू किया.
http://उनमुक्त चंद ने भारतीय क्रिकेट को कहा अलविदा, जिताया था अंडर-19 वर्ल्ड कप
भारत की दिन की शुरुआत निराशाजनक रही और उसने पहली सात गेंदों पर कल के दोनों अविजित बल्लेबाज गंवा दिए. केएल राहुल (250 गेंदों पर 129) अपने कल के स्कोर में दो रन जोड़कर रॉबिन्सन की दिन की दूसरी गेंद पर कवर पर आसान कैच दे बैठे जबकि जेम्स एंडरसन ने अगले ओवर में पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे (1) को स्लिप में कैच कराया. बाद जडेजा (40) और पंत (37) ने छठे विकेट के लिए 49 रन जोड़े. दूसरे दिन भारत ने 88 रन बनाने में 7 विकेट गंवा दिए. इस तरह भारत की पहली पारी 364 रन पर सिमटी. इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने पांच विकेट चटकाए. इसके अलावा ओली रॉबिन्सन और मार्क वुड ने दो-दो जबकि मोइन अली ने एक विकेट लिया.
http://प्रशासनिक लापरवाही से पीएम किसान सम्मान योजना के लाभ से किसान वंचित











