नई दिल्ली. टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. लोकेश राहुल ने पहली पारी में 129 रन बनाए थे. इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला. इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में मेजबान टीम 120 रन पर ही सिमट गई. भारत की तरफ से दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने तीन, इशांत ने दो जबकि मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया. बता दें कि अजिंक्य रहाणे (61), मोहम्मद शमी (56*) और जसप्रीत बुमराह (34*) के दम पर भारत ने दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए थे.
http://जब गुस्से में सनी देओल बोले- ‘इंदिरानगर का गुंडा हूं क्या’
शमी और बुमराह के आगे अंग्रेज बेबस नजर आए. दोनों बल्लेबाजों के बीच नौवें विकेट के लिए 89 रन की नाबाद साझेदारी हुई. इससे पहले रहाणे और पुजारा के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई थी. वहीं, इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में मार्क वुड ने तीन, ओली रॉबिन्सन और मोईन अली ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि सैम करन को एक विकेट मिला. भारत ने पांचवें व आखिरी दिन का खेल 181/6 से आगे खेलना शुरू किया था. इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 364 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 391 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी.
मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश अब 20 अगस्त को











