আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश अब 20 अगस्त को

Published on: August 16, 2021
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन द्वारा शुक्रवार 20 अगस्त को मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा पूर्व में गुरूवार 19 अगस्त को मोहर्रम के लिए घोषित अवकाश किया गया था. मुस्लिम समाज के अधिकृत संगठनों द्वारा चांद के अनुसार 20 अगस्त 2021 शुक्रवार को मोहर्रम पड़ने के संबंध में अवगत कराए जाने के कारण 19 अगस्त को घोषित अवकाश को निरस्त कर 20 अगस्त शुक्रवार को मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां जारी कर दी गई है.

http://खबर का असर : मनमाना किराया वसूलने वाली एक दर्जन से अधिक बसों पर कार्रवाई

शासकीय उचित मूल्य दुकान हेतु आवेदन 31 अगस्त तक

कांकेर. दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम पंचायत दुर्गूकोंदल, सुखई एवं मंगहूर में नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित किए जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भानुप्रतापपुर जितेन्द्र यादव द्वारा पात्र इच्छुक एजेंसियों जैसे- आदिम जाति बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति (लेम्पस), ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह जिनका पंजीयन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के कम से कम तीन माह पूर्व पंजीकृत हो एवं सामाजिक आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो तथा जिस ग्राम पंचायत की दुकान आबंटित करने हेतु आवेदन दिया जाएगा, समूह का कार्यक्षेत्र वहीं का हो. वन सुरक्षा समिति एवं अन्य सहकारी समिति जिनका पंजीयन सहकारी सोसायटी अधिनियम अथवा छत्तीसगढ़ स्वायत सहकारिता अधिनियम के अधीन तीन वर्ष पूर्व से पंजीकृत हो, जैसे इच्छुक एजेंसियों से 31 अगस्त 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर के खाद्य शाखा से सम्पर्क किया जा सकता है.

http://सोने के दाम घटे, चांदी में हुई बड़ी गिरावट, जानिए नया भाव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now