नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खराब रोशनी की वजह से खत्म हो गया है. स्टंप्स तक टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए हैं. वह इंग्लैंड से 154 रन आगे है. ऋषभ पंत (14) और ईशांत शर्मा (4) नाबाद लौटे. इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने तीन और मोईन अली ने 2 विकेट लिए, जबकि सैम करन के खाते में एक विकेट आया. चौथे दिन टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए. केएल राहुल ने 5, रोहित शर्मा ने 21 और विराट कोहली ने 20 रन बनाए.
http://मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की घोषणा, 20 साल बाद कटवाई दाढ़ी
इसके बाद अजिंक्य रहाणे और पुजारा ने टीम इंडिया की वापसी कराई और चौथे विकेट के लिए 100 रन जोड़े. पुजारा 45 रन बनाकर आउट हुए. वहीं उपकप्तान रहाणे 61 रन बनाकर आउट हुए. दोनों के आउट होने के बाद जडेजा भी 3 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए. भारत ने पहले सेशन में 56 रन बनाकर तीन विकेट खोए थे. दूसरे सेशन में उसने एक भी विकेट नहीं खोया तो तीसरे सेशन में उसके तीन विकेट गिरे. इससे पहले मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 391 रन बनाकर आउट हुई. इस तरह से इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 27 रन की बढ़त मिली.
http://अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा, राष्ट्रपति गनी ने छोड़ा देश











