আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की घोषणा, 20 साल बाद कटवाई दाढ़ी

Published on: August 15, 2021
---Advertisement---

मनेंद्रगढ़. सामाजिक कार्यकर्ता रमाशंकर गुप्त ने नवम्बर 2000 से बढ़ी अपनी दाढ़ी आज कटवा ली. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की घोषणा होते ही शहर के चौक-चौराहों पर लोग उमड़ आए. सामाजिक कार्यकर्ता रमाशंकर गुप्त के घर भी लोग पहुंचे. उनका संकल्प पूरा होने से दाढ़ी बनाने का आग्रह किया. उसके बाद वहीं नाई बुलाया गया. रमाशंकर गुप्त ने अपनी दाढ़ी बनवाई और गुलाल खेलने में शामिल हो गए. उन्होंने बताया कि साल 2000 में जब मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बना तो मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की मांग तेज हुई थी. उस समय की सरकार ने इसे अनसुना कर दिया तभी उन्होंने संकल्प लिया था जब तक मनेंद्रगढ़ जिला नहीं बन जाता वे दाढ़ी नहीं कटाएंगे. रमाशंकर का संकल्प पूरा होने में पूरे 20 साल लग गए. इधर, राजनीतिक लोगों ने शहर में रैली निकाली.

http://अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा, राष्ट्रपति गनी ने छोड़ा देश

गंगालूर क्षेत्रवासियों को मिली बस सेवा की सौगात

बीजापुर. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बीजापुर जिले के गंगालूर अंचल के लोगों को बस सेवा की सौगात मिली. यह बहुप्रतीक्षित बस सेवा लगभग 15 वर्षों बाद शुरू हुई है, इसको लेकर पूरे इलाके में लोगों में हर्ष और उत्साह है. गंगालूर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बस सेवा शुरू होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा है कि अब गंगालूर क्षेत्र से जिला मुख्यालय बीजापुर आना-जाना आसान होगा.

http://Ola Electric Scooter S1 भारत में लॉन्च, जानिए रेंज और कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now