नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 423 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड की ओर से क्रेग ओवरटन 24 और ऑली रोबिन्सन 0 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड ने भारत की पहली पारी के स्कोर के आधार पर 345 रन की मजबूत बढ़त ले ली है. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट ने सर्वाधिक (121) रन बनाए जबकि मलान (70), हसीम हमीद (68), रोरी बर्न्स (61) और जॉनी बेयरस्टो ने (29) रन बनाए. भारत की तरफ से मोहम्मद शमी तीन विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे.
http://कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश के अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया, सीएम भी कल जाएंगे
वहीं जडेजा, सिराज को दो-दो और बुमराह को एक सफलता मिली. इससे पहले टीम इंडिया 78 रन पर सिमट गई. भारत ने अपने आखिरी 5 विकेट 11 रन के अंदर गंवा दिए. भारत के सिर्फ 2 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके. रोहित शर्मा 19 रन के साथ सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले बल्लेबाज रहे. इसके अलावा विराट कोहली 7 रन, चेतेश्वर पुजारा 1 रन, लोकेश राहुल 0, अजिंक्य रहाणे 18 रन और पंत 2 रन बना सके. जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने 3-3 और ओली रॉबिन्सन और सैम करन ने 2-2 विकेट झटके.
http://सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का भाव











