আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का भाव

Published on: August 26, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गुरूवार को गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 265 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. फिर भी ये कीमती पीली धातु 46 हजार रुपए के स्‍तर से ऊपर ही बंद हुई. राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 46,149 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज घटकर 1,785 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,414 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत में भी आज कमी का रुख रहा.

http://बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, 14 घायल

चांदी के दाम 323 रुपए की गिरावट के साथ 61,653 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में मामूली कमी आई और ये 23.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 61,976 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर सोने की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है. न्‍यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज गोल्‍ड का हाजिर भाव मामूली तौर पर गिर गया. वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपए में आज मजबूती दर्ज की गई. फॉरेक्‍स मार्केट में आज रुपए ने 13 पैसे की मजबूती के साथ 74.11 के स्‍तर पर कारोबार की शुरुआत की. इससे भी सोने की कीमतें दबाव में आ गईं.

http://बूस्टर डोज की अभी जरूरत नहीं, पहले सबको मिले वैक्सीन : AIIMS डायरेक्टर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now