महासमुंद. एनएच 353 में गुरुवार देर रात करीब 2 बजे बस और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए. इधर, घटना में परिचालक और यात्रियों समेत करीब 14 लोग घायल हो गए. सभी को प्राथमिक उपचार पश्वात छुट्टी दे दी गई है. थाना प्रभारी दीपा केंवट ने बताया कि घटना एनएच 353 के ग्राम पचेड़ा की है. उन्होने बताया कि जय माता दी ट्रेव्लस की बस क्रमांक ओडी 08 सी 6139 ओड़िशा से सवारी लेकर महासमुंद की ओर जा रही थी. वहीं ट्रक क्रमांक सीजी 07 सी 7315 रायपुर से बागबाहरा की ओर जा रही थी.
http://बूस्टर डोज की अभी जरूरत नहीं, पहले सबको मिले वैक्सीन : AIIMS डायरेक्टर
दोनों ही पचेड़ा के पास पहुंचे और आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक और परिचालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गए. इधर, बस में सवार परिचालक और करीब 13 यात्री घायल हो गए. जिन्हें डॉयल 112 की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात सभी को छुट्टी दे दी गई है. बताया जाता है कि घटनास्थल में कोई घुमावदार मोड़ नहीं है जिसके बाद भी घटना घटित हो गई. इसमें ट्रक चालक की लापरवाही सामने आ रही है. पुलिस ने बताया कि मामले बस चालक की शिकायत के बाद जुर्म दर्ज कर जांच की जाएगी.
http://पत्नी के साथ जबरन या बलपूर्वक बनाया गया शारीरिक संबंध रेप नहीं : HC







