नई दिल्ली. भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है. महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंच गई है. इस मैच में गुरजीत कौर के गोल और रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीन बार सोना जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाकर नया इतिहास रच दिया. गुरजीत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर यह महत्वपूर्ण गोल किया. बाद भारतीय टीम ने अपनी पूरी ताकत गोल बचाने में लगा दी जिसमें वह सफल भी रही.
http://इसी महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, अक्टूबर में होगा पीक : रिपोर्ट
गोलकीपर सविता ने बेहतरीन खेल दिखाया और बाकी रक्षकों ने उनका अच्छा साथ दिया. अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अर्जेंटीना होगा. भारतीय महिला टीम का अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन भी इसी ओलंपिक में रहा, जब वह छह टीमों में चौथे स्थान पर रही. सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम का अर्जोंटीना से मुकाबला होगा. दोनों टीमों के बीच यह सेमीफाइनल मैच 4 अगस्त को खेला जाएगा. अर्जेंटीना की टीम ने जर्मनी को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराया था.
http://5000mAh की बैटरी के साथ Micromax का नया फोन भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत











