আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इसी महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, अक्टूबर में होगा पीक : रिपोर्ट

Published on: August 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत में कोरोना की तीसरी लहर इसी महीने यानी अगस्त में ही आ सकती है. वहीं अक्टूबर में तीसरी लहर चरम पर होगी. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना को लेकर यह ताजा भविष्यवाणी शोधकर्ताओं ने गणित के मॉडल के आधार पर की है. इसमें आईआईटी हैदराबाद और कानपुर के मधुकुमल्ली विद्यासागर और मनिंद्र अग्रवाल शामिल थे. कोरोना की दूसरी लहर को लेकर इनका अंदेशा सटीक बैठा था. शोधकर्ता कहते है कि कोरोना को घातक होने से रोकने के लिए टीकाकरण की स्पीड को तेज करना होगा.

http://5000mAh की बैटरी के साथ Micromax का नया फोन भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

खबर के मुताबिक शोधकर्ताओं का मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर दूसरी लहर जितनी घातक तो नहीं होगी लेकिन फिर भी सावधानी बरतनी होगी. बताया गया है कि इसमें रोज कोरोना के नए एक-एक लाख केस देखने को मिल सकते हैं. स्थिति थोड़ी और बिगड़ी को आंकड़ा 1.5 लाख तक जा सकता है. दूसरी लहर में भारत में रोज 4 लाख से भी ज्यादा केस सामने आए थे. फिर 7 मई के बाद कोरोना केस धीरे-धीरे कम होने लगे थे. शोधकर्ता मानते हैं कि तीसरी लहर में कोरोना के केस कितने बढ़ेंगे यह महाराष्ट्र और केरल या फिर ज्यादा केसों वाले राज्यों की स्थिति पर निर्भर है.

http://दलदल में फंसा मिला युवक शव, जांच में जुटी पुलिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now