बिलासपुर. एक युवक का शव सोमवार सुबह दलदल में फंसा हुआ मिला. उसके चेहरे और शरीर पर घाव के कई निशान मिले हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार मोपकाखार क्षेत्र में सोमवार सुबह निकल रहे लोगों की नजर दलदल में एक शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया. शव की शिनाख्त मस्तुरी के किरारी निवासी पुष्पेंद्र ठाकुर उर्फ अलकु के रूप में हुई है.
http://RRR का पहला गाना ‘दोस्ती’ रिलीज, राम चरण और जूनियर NTR की धमाकेदार एंट्री
उसकी मां बीएसएनएल ऑफिस में कार्यरत हैं. युवक यहां राजकिशोर नगर में किराए के मकान में रहता था. देर रात युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है. पुलिस का कहना है कि मोपकाखार का इलाका शाम होते ही सुनसान हो जाता है. युवक को लेकर कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं थी. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. परिजनों से पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट होने की संभावना है.
http://6 माह के अंदर पूरी होगी सिलगेर घटना की जांच : सीएम भूपेश







