আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, रोहित बने वनडे टीम के कप्तान

Published on: December 8, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी. तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए सेलेक्शन कमिटी ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जबकि चार खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के तौर पर टीम में चुना गया है. विराट कोहली कप्तान हैं और रोहित शर्मा को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है. अजिंक्य रहाणे को टेस्ट स्क्वॉड में शामिल तो किया गया, लेकिन उनसे उपकप्तानी छीन ली गई है. इसी के साथ-साथ बीसीसीआई ने वनडे का कप्तान भी बदला है. रोहित शर्मा को अब टी-20 के साथ-साथ वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है. दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए टेस्ट टीम में 8 बल्लेबाज, 2 विकेटकीपर, 2 स्पिनर और 6 तेज गेंदबाज मौजूद हैं. हनुमा विहारी की टीम में वापसी हुई है.

https://आत्मानंद स्कूलों के लिए सरकार ने स्थानीय की शर्त हटाई, जानिए भूपेश कैबिनेट के निर्णय

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज.

स्टैंडबाय खिलाड़ी : नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अर्जन नागवासवाला.

https://हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत का निधन, पत्नी सहित 13 की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now