नई दिल्ली. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन मेज़बान भारत के नाम रहा. पहली पारी में 325 रन बनाने के बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसकी पहली पारी में सिर्फ 62 रनों पर ढेर कर दिया. इस तरह भारत को 263 रनों की विशाल बढ़त मिली. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 69 रन है. वहीं उसकी कुल बढ़त 332 रनों की हो गई है. स्टम्प्स के समय मयंक अग्रवाल 38 और चेतेश्वर पुजारा 29 रनों पर नाबाद लौटे. इससे पहले भारतीय गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड की पूरी टीम ने सरेंडर कर दिया और सिर्फ 62 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर टॉम लाथम (10) और विल यंग (4) को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा.
https://सरपंच के परिवार वालों ने मनरेगा में काम ही नहीं किया और खाते में जमा होती रही राशि
बाद सिराज ने रॉस टेलर (1) को आउट कर मेहमान टीम को तीसरा झटका दिया. न्यूजीलैंड की टीम इन शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. भारत की घातक गेंदबाजी के आगे कीवी टीम के नौ बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. भारत के लिए अश्विन ने 4 और सिराज ने 3 खिलाड़ियों को पवेलयिन भेजा. इसके अलावा अक्षर पटेल को दो और जयंत यादव को एक सफलता मिली. इससे पहले भारत ने मयंक अग्रवाल की 150 रनों की शानदार पारी की बदौलत अपनी पहली पारी में 325 रन बनाए थे. मयंक के अलावा अक्षर पटेल ने 52 रनों की पारी खेली. वहीं न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने अद्भुत प्रदर्शन किया. एजाज ने पहली पारी में अकेले सभी 10 विकेट लिए.
https://महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के 200 पदों पर होगी भर्ती











