আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने इंग्लैंड को 36 रनों से हराया, 3-2 से जीती सीरीज

Published on: March 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड को टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में 36 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 3-2 से कब्जा कर लिया. आखिरी मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 225 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में इंग्लैंड की टीम 188 रन ही बना सकी. मैच में 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. वहीं, सीरीज में तीन अर्धशतक लगाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली मैन ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजे गए. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था.

http://कोरोना का कहर, नागपुर में 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन

टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कप्तान विराट कोहली (नाबाद 80) और उपकप्तान रोहित शर्मा (64) की पारी की बदौलत 2 विकेट पर 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 17 बॉल पर 32 और हार्दिक पंड्या ने 17 बॉल पर नाबाद 39 रन की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिया. जवाब में इंग्लिश टीम 8 विकेट गंवाकर 188 रन ही बना सकी. डेविड मलान ने सबसे ज्यादा 68 रन की पारी खेली. जोस बटलर ने 52 रन बनाए. भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन और भुवनेश्वर कुमार ने 15 दो विकेट चटकाए जबकि हार्दिक पंड्या और टी नटराजन ने एक-एक विकेट हासिल किया.

http://तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकराई, 3 युवकों की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now