नई दिल्ली. महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. पहले यह लॉकडाउन 21 मार्च तक के लिए लगाया गया था. महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की घोषणा की. उन्होने कहा कि पुलिस विभाग को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. राउत ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वह से नागपुर में पाबंदियां 31 मार्च तक जारी रहेंगी. इसके तहत सब्जी और अन्य आवश्यक दुकानें शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी.
http://तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकराई, 3 युवकों की मौत
रेस्टोरेंट शाम 7 बजे तक खुला रहेगा, जबकि ऑनलाइन भोजन वितरण की अनुमति रात के 11 बजे के बाद नहीं दी जाएगी. स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे. निर्धारित परीक्षाएं कोरोना के दिशानिर्देशों के साथ आयोजित की जाएंगी. वहीं अब मॉल में जाने के लिए कोरोना जांच आवश्यक कर दिया गया है. बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के हजारों मामले सामने आ रहे हैं. तेजी से बढ़ोतरी होने की वजह से देश में भी कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है.
http://Samsung Galaxy A52 और Galaxy A72 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन









