আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने वेस्टइंडीज को 67 रनों से हराया, 2-1 से जीती सीरीज

Published on: December 11, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत ने वेस्टइंडीज को मुंबई में खेले गए आखिरी और निर्णायक टी-20 मुकाबले में 67 रनों से मात देकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. पोलार्ड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 240 रन बनाए और वेस्टइंडीज के सामने मैच और सीरीज जीत के लिए 241 रनों का टारगेट रखा. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 173 रन ही बना पाई. इस जीत के साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीसरी सीरीज अपने नाम की.

http://इन स्मार्टफोन्स में WhatsApp हो जाएगा बंद, कहीं आपका भी तो नहीं

वेस्टइंडीज के लिए कीरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए. भारत की तरफ से दीपक, भुवनेश्वर, शमी और कुलदीप सभी ने दो-दो विकेट लिए. इससे टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 240 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 34 गेंदों में 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. कोहली ने 29 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली. वेस्टइंडीज के लिए कॉट्रेल, विलियम्स और पोलार्ड ने एक-एक विकेट लिया. केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच और कोहली को मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला.

http://VIDEO : छात्राओं को छेड़ रहे मनचले को महिला सिपाही ने सिखाया सबक, जूतों से पीटा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now