আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : छात्राओं को छेड़ रहे मनचले को महिला सिपाही ने सिखाया सबक, जूतों से पीटा

Published on: December 11, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर देश में किस कदर गुस्सा है इसका अंदाजा कानपुर की एक घटना से लगाया जा सकता है. कानपुर में एंटी रोमियो स्‍क्वॉड की महिला कॉन्‍स्टेबल ने छात्राओं पर फब्तियां कस रहे शोहदे को पकड़ लिया. जिसके बाद महिला कॉन्‍स्टेबल ने अपना जूता उतारकर उसकी जमकर पिटाई की. सरेराह महिला कॉन्‍स्टेबल ने शोहदे को जूतों से जमकर पीटा. बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई. इसके बाद घटना का वीडियो वायरल हो गया है.

http://अब 3 दिन में पोर्ट होगा मोबाइल नंबर, ट्राई ने जारी किया सार्वजनिक नोटिस

गौरतलब है कि पुलिस को लगातार क्षेत्र में स्कूल जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ करने की शिकायत मिल रही थी. लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखकर मंगलवार को पुलिस बिठूर गर्ल्स कॉलेज के आसपास सक्रिय थी. तभी बिठूर क्षेत्र निवासी एक शोहदा वहां से निकल रहीं छात्राओं पर अभद्र कमेंट कर रहा था. यह देख वहां पहले से मौजूद एंटी रोमियो टीम ने शोहदे को दबोच लिया. कांस्टेबल चंचल चौरसिया ने छात्राओं के सामने ही उसे सबक सिखाया. आरोपी से छात्राओं के सामने हाथ जोड़कर माफी भी मांगने को कहा गया. बिठूर थानाध्यक्ष ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एक शोहदे को थाने लाया गया है. उसके खिलाफ धारा 294 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है.

http://13 दिसबंर से चरौदा में सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now