नई दिल्ली. भारत ने तीसरे और निर्णायक मुकाबले में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की यह लगातार दसवीं द्विपक्षीय सीरीज जीत है. रविवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 316 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में भारत ने आठ गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की तरफ से तरफ से विराट कोहली (85) के अलावा केएल राहुल (77), रोहित शर्मा ने 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, रविंद्र जडेजा (39) शार्दुल ठाकुर 17 रन बनाकर नाबाद लौटे. विंडीज की तरफ से कीमो पॉल ने तीन जबकि अल्जारी जोसेफ, जेसन होल्डर और शेल्डन कॉट्रेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.
http://अब घर और खलिहान से भी किसानों का धान जब्त करा रहा प्रशासन!
इससे पहले इस निर्णायक मुकाबले में भारत ने टॉस जीता और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए. विंडीज की तरफ से किरोन पोलार्ड (74*) और निकोलस पूरन 89 रन की जबरदस्त पारियां खेली. इसके अलावा शाई होप (42), रोस्टन चेज (38) और शिमरोन हेटमायर ने 37 रन बनाए. वहीं, भारत की तरफ से नवदीप सैनी ने दो, जबकि शमी, जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट चटकाए. इस मुकाबले में शानदार पारी खेलने के लिए कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, हिटमैन रोहित शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज से नावाजा गया.
http://फाइल विलंब से प्रस्तुत करने पर जिला कार्यालय का लिपिक निलंबित











