नई दिल्ली. भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 में 91 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए. जवाब में लंकाई टीम 16.4 ओवर में 137 रनों पर सिमट गई. सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अक्षर पटेल प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए थे. भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर नाबाद 112 रन की पारी खेली. शुभमन गिल ने 46 और राहुल त्रिपाठी ने 35 रनों का योगदान दिया. अक्षर पटेल ने सिर्फ 9 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए.
https://क्यों टीवी से दूर हैं रतन राजपूत? फैंस ने पूछे सवाल तो मिला जवाब
श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने दो विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने 4.5 ओवर में 44 रन जोड़े. हालांकि, इसके बाद श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई. मेंडिस ने 23 और निसांका ने 15 रन बनाए. अविष्का फर्नांडो एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं धनंजय डी सिल्वा ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए. इसके अलावा चरिथ असालंका ने 19 और कप्तान दसुन शनाका ने 23 रन बनाए. वहीं वानिंदु हसारंगा 09, चमिका करुणारत्ने शून्य, महेश दीक्षणा 02 और दिलशान मधुसंका एक रन बनाकर आउट हुए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को दो-दो सफलता मिली. अक्षर पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया.
https://सरायपाली में पोस्ट ऑफिस के सामने प्रतिदिन सेवा देंगे डॉ. प्रवीण











