আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

क्यों टीवी से दूर हैं रतन राजपूत? फैंस ने पूछे सवाल तो मिला जवाब

Published on: January 7, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत इन दिनों मायानगरी से दूर गांव की लाइफ जी रही हैं. अब काफी समय बाद पहली बार रतन राजपूत ने चुप्पी तोड़ी है. आखिर वह कब तक शोज में वापस आएंगी. आखिर वह क्यों सब छोड़कर मनोरंजन जगत से दूर हैं. रतन राजपूत ने बताया कि इन दिनों वह साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं. उनका मन था कि वह कुछ पढ़े व सीखे. इसीलिए उन्होंने मामा के यहां रहने का फैसला लिया और साइकोलॉजी की पढ़ाई शुरू की. अब ये कोर्स खत्म होने वाला है. वह चाहती हैं कि मन लगाकर पढ़ाई करें. काफी समय से उनके मन में ऐसा कुछ सीखने की इच्छा थी जिसे उन्होंने पूरा किया. रतन राजपूत यूट्यूब व्लॉग चलाती हैं. वह अपने वीडियो के जरिए अपनी कहानी शेयर करती हैं.

https://मां ने ठंड में नहाने के लिए कहा तो बच्चे ने बुला ली पुलिस

इस दौरान उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनसे हमेशा पूछते हैं कि आखिर तुम काम क्यों नहीं करती हो. क्या तुम्हें पैसे नहीं कमाने. तुम्हारी उम्र हो रही है. तुम्हें फिर काम नहीं मिलेगा और फिर से जीरो से शुरू करना होगा. रतन राजपूत ने बताया कि लोग मुझे समझाते हैं कि मैंने कैसे स्ट्रगल किया. झोला लेकर मुंबई आई थीं और कई रातें सड़कों पर बिताई थी. अब काम न करने की वजह से मेरा करियर खराब हो रहा है. इन सभी सवालों के जवाब में रतन राजपूत ने कहा कि मेरे मन में एक सवाल रहता है ‘अब क्या’. ये सवाल एक्ट्रेस बनने के पहले भी था और एक्ट्रेस बनने के बाद भी. उन्होंने कहा कि ये लाइफ का फॉर्मूला है. मुझे लगातार कुछ न कुछ सीखना है.

https://एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now