नई दिल्ली. भारत ने श्रीलंका को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में 7 विकेट से मात देकर तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. गुवाहाटी में सीरीज का पहला टी-20 मैच बारिश और खराब इंतजाम के कारण रद्द करना पड़ा था. दूसरे टी-20 मैच में भारत ने धमाकेदार जीत दर्ज कर ली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवा कर 142 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से कुशल परेरा ने 34 रन बनाए जबकि दानुष्का गुणाथिलका ने 20 और अविष्का फर्नांडो ने 22 रनों का योगदान दिया.
http://राजिम जन्मोत्सव में सीएम से मांग- तीन मंत्री समेत साहू समाज से निगम, मंडल में दें स्थान
इसके अलावा धनंजय डी सिल्वा ने 17 और वानिंडु हसरंगा ने नाबाद 16 रन बनाए. भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए जबकि नवदीप सैनी और कुलदीप यादव को दो-दो सफलता मिली. जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली. श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 143 रनों का टारगेट दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 17.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज कर ली. भारत के लिए ओपनर लोकेश राहुल ने 45, श्रेयस अय्यर ने 34, शिखर धवन ने 32 और विराट कोहली ने नाबाद 30 रन का योगदान दिया. श्रीलंका के लिए हसरंगा ने 2 और लाहिरू ने 1 विकेट लिया. नवदीप सैनी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.
http://6 माह पहले किया था प्रेम विवाह, दंपत्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी











