धमतरी. डोड़की गांव में एक दंपत्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मृतक लालचंद कुर्रे और शोभा किरण ने 6 महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था. मंगलवार सुबह घर में दोनों की लाश कमरे में फंदे पर लटकी मिली. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अर्जुनी पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. शव के पास किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
http://निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को होगी फांसी, डेथ वॉरंट जारी
जिला सहकारी बैंक के सीईओ के घर ईओडब्ल्यू का छापा
दुर्ग. जिला सहकारी बैंक दुर्ग के सीईओ के घर मंगलवार को ईओडब्ल्यू ने छापा मारा है. जानकारी के अनुसार जिला सहकारी बैंक सीईओ के कार्यालय को भी आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने सील कर दिया है. सीईओ एसके निवसरकर पर गड़बड़िय़ों के गंभीर आरोप लगे हैं. जिला सहकारी बैंक सीईओ एसके निवसरकर के स्मृति नगर निवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. इधर आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है.
http://VIDEO : ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ का ट्रेलर रिलीज, हिमेश का दिखेगा डबल रोल







