नई दिल्ली. टीम इंडिया ने श्रीलंका को टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 184 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में भारत ने 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान रोहित शर्मा महज एक रन बनाकर आउट हुए. वहीं ओपनर ईशान किशन भी 16 रन ही बना सके. बाद श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन के बीच अच्छी साझेदारी हुई. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचाया. इसके बाद संजू आउट हो गए. उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाए.
https://प्रदेश कांग्रेस संगठन चुनाव तारीखों की घोषणा, मई में ब्लॉक समितियों का चुनाव
बाद अय्यर और जडेजा ने जीत दिला दी. अय्यर ने 44 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 74 रन बनाए. उनकी इस पारी में 4 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. जबकि जडेजा ने 18 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 45 रन बनाए. जडेजा ने 7 चौके और एक छक्का लगाया. इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 5 विकेट पर 183 रन बनाए. टीम के लिए ओपनर खिलाड़ी पथुम निसंका ने दमदार पारी खेली. उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए. वहीं कप्तान शनका ने तूफानी पारी खेली. वे 19 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद रहे. ओपनर गुणाथिलका ने अच्छा योगदान दिया. उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए बुमराह, चहल, भुवनेश्वर, जडेजा और हर्षल को एक-एक विकेट मिला.
https://अधीक्षकों से अमर्यादित भाषा का प्रयोग, सहायक आयुक्त निलंबित











