रायपुर. कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई है. चुनाव की प्रक्रिया इसी साल एक अप्रैल से शुरू होगी. एक अप्रैल से शुरू होकर संगठन चुनाव प्रक्रिया अक्टूबर तक चलेगा. मई में ब्लॉक समितियों का चुनाव होगा. वहीं 20 सितम्बर तक कांग्रेस अपना नया प्रदेश अध्यक्ष भी चुन लेगी. अक्टूबर तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का भी चुनाव होना है. बैठक में संगठन चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई. प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि इस बैठक में संगठन चुनाव का औपचारिक कार्यक्रम जारी किया गया.
https://अधीक्षकों से अमर्यादित भाषा का प्रयोग, सहायक आयुक्त निलंबित
इसके तहत एक से 15 अप्रैल के बीच जिला कांग्रेस समितियां प्राथमिक सदस्यों की सूची जारी करेंगी. इसी सूची के आधार पर 16 अप्रैल से 31 मई के बीच ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का चुनाव करा लिया जाएगा. एक जून से 20 जुलाई तक जिला कांग्रेस कमेटी का चुनाव होगा. उसके बाद 10 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रदेश कांग्रेस की सामान्य सभा चुनी जाएगी.21 अगस्त से 20 सितम्बर के बीच प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा. सबसे आखिर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का चुनाव प्रस्तावित है.
https://मछली पकड़ने गए दो ग्रामीणों की करंट से मौत







