नई दिल्ली. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 में भारत ने श्रीलंका को 62 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तेजी से रन बनाते हुए 12 ओवर में 111 रनों की साझेदारी की. हालांकि, रोहित शर्मा अपने अर्धशतक से चूक गए और 44 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन ईशान ने तेजी से रन बनाना जारी रखा और 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. ईशान अपने शतक की तरफ से तेजी से बढ़ रहे थे लेकिन 89 के स्कोर पर वह आउट हो गए. इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने कमान संभाली और महज 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की.
https://‘कलेक्टर साहब… नगर पालिका को अस्थिर करने का प्रयास कर रहीं हैं अफसर’
वह 28 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे और श्रीलंका के सामने 200 रन का लक्ष्य रखने में सफल रहे. श्रीलंका की तरफ से लहिरु कुमारा और दसून शनाका ने एक-एक विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और देखते-देखते 100 रन के अंदर ही अपने छह विकेट गंवा दिए. हालांकि, चरिथ असलंका (53*) ने कुछ संघर्ष दिखाया और अपना अर्धशतक पूरा कर अंत तक डटे रहे. आखिरी के ओवरों में दुश्मांता चमीरा ने भी कुछ बड़े शॉट्स खेले और रन बनाए लेकिन वह टीम के लिए काफी नहीं थे. श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना पाई. भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और वेंकटेश अय्यर ने सबसे अधिक दो-दो विकेट झटके.
https://नशे में पति-पत्नी में मारपीट के दौरान पत्नी की मौत, इधर लेन-देन के विवाद में हत्या











