আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘कलेक्टर साहब… नगर पालिका को अस्थिर करने का प्रयास कर रहीं हैं अफसर’

Published on: February 24, 2022
---Advertisement---

सरायपाली. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नम्रता जैन द्वारा द्वेष भावना से ग्रसित होकर प्रशासन की शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए परेशान किए जाने का आरोप नपा सभापति हरदीप सिंह रैना ने लगाया है. रैना ने कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर को शिकायत पत्र सौंपकर मामले के बारे में बताया कि उन पर 110 का इस्तगासा पूर्व में अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय में पेश हुआ था. जिसमें 5 फरवरी 2021 को उनके द्वारा जवाब दिया गया था कि जिन तीन मामलों में उन्हें नोटिस दिया गया है उनमें से दो प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और एक प्रकरण में न्यायालय में निर्णित किया जाकर उन्हें दोषमुक्त किया जा चुका है. बावजूद द्वेष भावना से एसडीएम श्रीमती नम्रता जैन द्वारा उन्हें रोज पेशी तारीख देकर परेशान किया जा रहा है.

https://नशे में पति-पत्नी में मारपीट के दौरान पत्नी की मौत, इधर लेन-देन के विवाद में हत्या

रैना ने कलेक्टर को सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा है कि एसडीएम जैन द्वारा नगर पालिका सत्ता में काबिज कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों को पद से हटाने के लिए विरोधी दल के लोगों का साथ देने की बात भी खुलेआम कही जा रही है. ऐसे में चुने हुए जनप्रतिनिधियों का काम करना मुश्किल हो गया है. पूर्व में जनहित और भ्रष्टाचार के मामलों में उनके द्वारा ज्ञापन एसडीएम जैन को दिया गया था और अनशन भी किया गया था, जिससे वे नाराज हैं और बदले की कार्यवाही कर रही हैं. नपा सभापति रैना ने आशंका व्यक्त की है कि भविष्य में उन पर उक्त अधिकारी द्वारा राजस्व के फर्जी मामले लोगों से दर्ज कराए जा सकते हैं. इस मामले में एसडीएम नम्रता जैन से भी उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया किंतु उन्होने मोबाइल नहीं उठाया.

https://छत्तीसगढ़ के अमनज्योति को मिलेगा राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now