আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया, वनडे में बना नंबर वन

Published on: January 24, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने इंदौर वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया है. वहीं, इस जीत के बाद टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में टॉप पर पहुंच गई है. बहरहाल, इस मैच में न्यूजीलैंड के सामने 386 रनों का लक्ष्य था, लेकिन कीवी टीम 41.2 ओवर में महज 295 रनों पर सिमट गई. न्यूजीलैंड के लिए ड्वेन कॉन्वे ने शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके.

https://लाखों की चांदी के जेवरों की तस्करी करते तीन गिरफ्तार

ड्वेन कॉन्वे ने 100 गेंदों पर 138 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. ड्वेन कॉन्वे के अलावा हेनरी निकोल्स ने 40 गेंदों पर 42 रन बनाए. जबकि, मिचेल सैंटनर ने 34 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने 3-3 विकेट झटके. चहल ने 2 विकेट लिए. उमरान मलिक और हार्दिक पंड्या ने 1-1 विकेट लिया. इससे पहले भारत के लिए रोहित ने 101 और गिल ने 112 रनों की पारी खेली थी. वहीं अंत में हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ 54 रन बनाए. इस तरह भारत ने 50 ओवर में 385 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

https://पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी, भाई ने दर्ज कराई FIR

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now