महासमुंद/सरायपाली. ओड़िशा से भारी मात्रा में चांदी की अवैध तस्करी करते हुए सिंघोड़ा और साइबर सेल पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है. पुलिस के अनुसार मंगलवार को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग एक कार से भारी मात्रा में चांदी के अवैध जेवर लेकर जा रहे हैं. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिंघोड़ा और साइबर सेल की टीम ने अंतर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी. इस दौरान ओडिशा की ओर से आ रही रेनाल्ड कार क्रमांक ओडी 33 एफ 3377 को चेकिंग के लिए रोका. पूछताछ में कार चालक ने अपना ओड़िशा जिला सोनपुर वार्ड-12 निवासी हरिशंकर जोशी (35), पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गौतम गोविंद पात्र (42) और सामने की सीट में बैठे युवक ने अपना नाम जिला सोनपुर खेगड़िया निवासी नीलांचल साहू (25) बताया.
https://संलग्नीकरण के नाम पर बिना ड्यूटी किए वेतन ले रहीं थीं व्याख्याता!
वाहन की जांच में पुलिस को डिक्की में रखे बैग से करीब 12.670 किलो चांदी का पुराना जेवर मिला. पूछताछ में जेवर के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिला. पुलिस ने जब्त जेवर कीमत 3.60 लाख रुपए और परिवहन में प्रयुक्त कार कीमती 5 लाख रुपए कुल 8.60 लाख रुपए जब्त कर धारा 41(1+4) जाफौ, धारा 379 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है. कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन, अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिघोंड़ा, निरीक्षक केशव कोसले, साइबर सेल प्रभारी नसीमउद्दीन खान, प्रआर नवीन भोई, आरक्षक हेमंत नायक, शुशांत बेहरा, चितंरजन प्रधान मनोहर साहू, युगल पटेल, डिग्री मेहर एवं टीम ने की.
https://कुमकुम सर्जिकल हॉस्पिटल में प्रतिदिन सेवा दे रहे डॉ. प्रवीण







