नई दिल्ली. टीम इंडिया ने ऑकलैंड टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 203 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 19 ओवर में 4 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 58 रनों की पारी खेली. उनके साथ मनीष पांडे 14 रन बनाकर नाबाद रहे.
http://मतदाताओं को बांटने ले जा रहे थे 62 पौव्वा शराब, दो गिरफ्तार
केएल राहुल ने 56 रन बनाए जबकि कोहली ने 45 रनों की पारी खेली. रोहित 7, शिवम दुबे 13 रन बनाकर आउट हुए. न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 203 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से कोलिन मुनरो ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए. वहीं, रॉस टेलर ने 54 रन बनाए. जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 51 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया.











