नई दिल्ली. भारत ने मैनचेस्टर वनडे में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. इंग्लैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में पहले बैटिंग करते हुए 260 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में भारत ने 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया. इंग्लैंड के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. ओपनर शिखर धवन महज 1 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित 17 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली भी 17 रन बनाकर चलते बने. जबकि सूर्यकुमार यादव ने 16 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए पांड्या और पंत ने मजबूत साझेदारी निभाई और भारत को जीत की ओर बढ़ाया.
https://दूषित पानी पीने से 6 लोगों की मौत, 71 अस्पताल में भर्ती
बाद पांड्या 55 गेंदों में 71 रन बनाकर आउट हुए. पंत ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा. उन्होंने 113 गेंदों में नाबाद 125 रन बनाए. जबकि रविंद्र जडेजा 7 रन बनाकर नाबाद रहे. इंग्लैंड के लिए टॉपले ने 3 विकेट लिए. वहीं ओवर्टन और कार्से ने भी एक-एक विकेट लिया. इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 45.5 ओवरों में ऑल आउट होने से पहले 259 रन बनाए. इस दौरान टीम के लिए कप्तान जोस बटलर ने 60 रनों की पारी खेली. ओपनर जेसन रॉय ने 41, लिविंगस्टोन ने 27, डेविड विले ने 18 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने 4, मोहम्मद सिराज ने 2, युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट लिए. रविंद्र जडेजा को एक सफलता मिली.
https://पीवी सिंधु ने जीता सिंगापुर ओपन, फाइनल में चीनी खिलाड़ी को हराया











