नई दिल्ली. भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन के फाइनल में चीनी खिलाड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया है. पीवी सिंधु ने तीन सेट तक चले फाइनल मैच में चीन की वांग जी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से मात दी. इस साल यह सिंधु का तीसरा खिताब है. इससे पहले वो कोरिया ओपन और स्विस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं. हालांकि, पहली बार उन्होंने सिंगापुर ओपन अपने नाम किया है. वो साइना नेहवाल के बाद दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने यह खिताब जीता है. वो यह खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं.
https://सिंहदेव के इस्तीफे पर सीएम बोले- अब तक नहीं मिला पत्र, हमारे बीच तालमेल
उनसे पहले साइना नेहवाल ने 2010 और साई प्रणीत ने 2017 में यह टूर्नामेंट जीता था. इस मैच में सिंधु ने शानदार शुरुआत की थी और पहला गेम 21-9 के अंतर से अपने नाम किया. उन्होंने सिर्फ 12 मिनट में पहला गेम जीत लिया था. सिंधु ने लगातार 13 प्वाइंट हासिल किए थे. हालांकि, दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने वापसी की और 21-11 से दूसरा सेट जीत लिया. अब मैच बराबरी पर पहुंच चुका था और तीसरा सेट निर्णायक था. तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ और अंत में सिंधु ने 21-15 के अंतर से जीत हासिल की.
https://‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला गाना ‘केसरिया’ रिलीज, रणबीर-आलिया की दिखी रोमांटिक केमेस्ट्री











