नई दिल्ली. भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 317 रन से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. भारत ने इस जीत से सीरीज बराबर कराकर विश्व टेस्ट चैम्पिनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा. इसके लिए उसे सीरीज में अब कम से कम 2-1 से जीत दर्ज करनी होगी. अगले दोनों मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे. तीसरा टेस्ट 24 फरवरी से शुरू होगा. भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 89 साल के इतिहास में रन के लिहाज से यह टीम इंडिया की इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को 1986 में लीड्स में 279 रन से हराया था.
http://सुशांत के साथ काम कर चुके एक्टर संदीप नाहर ने की खुदकुशी
482 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम दूसरी पारी में 164 रन पर सिमट गई. इंग्लिश टीम की ओर से मोइन अली ने सबसे ज्यादा 43 रन और कप्तान जो रूट ने 33 रन बनाए. टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. दूसरी पारी में भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 5, रविचंद्रन अश्विन ने 3 और कुलदीप यादव ने 2 लिए. भारत ने पहली पारी में 329 रन और इंग्लैंड ने पहली पारी में 134 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 286 रन बनाए.
http://फिर लगा झटका, लगातार 8वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम











