আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फिर लगा झटका, लगातार 8वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Published on: February 16, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. लगातार 8वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है. डीजल की कीमत में 35 से 38 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत 29 से 30 पैसे तक बढ़ी है. आठ दिनों के दौरान पेट्रोल के दाम में 2.44 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल में 2.57 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई. बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल 89.29 रुपए और डीजल 79.70 रुपए प्रति लीटर हो गया है. भोपाल में तो XP यानी प्रीमियम पेट्रोल का दाम 100.18 रुपए प्रति लीटर पर चला गया, तो सामान्य पेट्रोल 97.27 रुपए लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 95.75 रुपए और डीजल 86.72 रुपए लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 90.54 रुपए और डीजल 83.29 रुपए लीटर तथा चेन्नई में पेट्रोल 91.45 रुपए और डीजल 84.77 रुपए लीटर है.

http://7000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy F62 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

इसी तरह नोएडा में पेट्रोल 87.93 रुपए और डीजल 80.13 रुपए लीटर है. बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.

http://इस गाने पर मोनालिसा ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, वीडियो हो रहा है वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now