আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अपना पहला डे-नाइट मैच खेलेगी टीम इंडिया, बांग्लादेश ने भी जताई रजामंदी

Published on: October 29, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच डे-नाइट होगा. बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की जिसके बाद यह तय हो गया कि अब भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेलेगी. भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कोलकाता में डे नाइट टेस्ट खेलने का प्रस्ताव दिया था जिसपर बोर्ड ने खिलाड़ियों और मैनेजमेंट से बात करने के बाद हामी भर दी है.

http://सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए आज का भाव

शाकिब अल हसन पर लगा 2 साल का बैन

नई दिल्ली. भारत दौरे से पहले ही बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है. बांग्लादेश के टेस्ट और टी-20 कप्तान शाकिब अल हसन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दो साल का बैन लगा दिया है. बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर पर भ्रष्ट पेशकश की जानकारी नहीं देने पर कार्रवाई हुई है. दरअसल, बंगलादेशी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक शाकिब अल हसन से एक बुकी ने मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क साधा था, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी आईसीसी को नहीं दी. बांग्लादेश के प्रमुख अखबार समकाल के अनुसार आईसीसी के निर्देश पर शाकिब को बीसीबी द्वारा अभ्यास से दूर रखा गया था. यही कारण है कि उन्होंने न तो अभ्यास में भाग लिया और ना ही गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलने पर सोमवार को हुई बैठक में वह शामिल हुए.

http://NIA का बड़ा खुलासा, आतंकियों की हिट लिस्ट में शामिल हैं पीएम मोदी, विराट कोहली

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now