नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट विश्व कप में खेले जाने वाले मैच को लेकर फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं. साल 2021 में टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा. इससे पहले 2021 टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसे यूएई स्थानांतरित कर दिया गया. क्रिकेट विश्व कप 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा या नहीं इस बात को लेकर संदेह था. लेकिन अब साफ हो गया है कि दोनों प्रतिदव्ंदी आपस में आगामी टी-20 विश्व कप में खेलेंगे.
http://कृषि कानूनों को लेकर संसद के बाहर भिड़ गए कांग्रेस सांसद और हरसिमरत कौर
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में यह मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. बीते महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 2021 में खेले जाने वाले पुरुष टी-20 विश्व कप के ग्रुप का ऐलान किया था. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस विश्व का आयोजन ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में करा रहा है. यह विश्व कप 17 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर कर खेला जाएगा. चिर प्रतिदंवदी भारत और पाकिस्तान को दूसरे ग्रुप में रखा गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में यह मुकाबला देखने को मिलेगा.
http://दो किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में चलते हैं 75 किमी











