আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दो किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में चलते हैं 75 किमी

Published on: August 4, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. EVTRIC मोटर्स ने भारत में अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स EVTRIC AXIS और EVTRIC RIDE लॉन्च किए हैं. भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 64,994 रुपए रखी गई है. बता दें कि ये दोनों स्लो स्पीड कैटगरी के इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं. स्कूटर EVTRIC AXIS की एक्स-शोरूम कीमत 64,994 रुपए तय की गई है, जबकि EVTRIC RIDE की एक्स-शोरूम कीमत 67,996 रुपए है. ई-स्कूटर में डिटैचेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है जो ग्राहकों को चार्जिंग की सुविधा प्रदान करता है. स्कूटर में 250W का मोटर आउटपुट मिलता है और इसकी 150 किलोग्राम की लोडिंग क्षमता है. दोनों ई-स्कूटर्स की बैटरी लगभग 3.5 घंटे में पूरी चार्ज हो जाती है.

http://अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन से है भरपूर

एक बार चार्ज करने पर 75 किमी से ज्यादा की दूरी तय कर सकते है और इनकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है. इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं. इसमें एलईडी हेडलैंप, रोबोटिक वेल्डिंग चेसिस, साइड स्टैंड सेंसर, ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर तनाव मुक्त सवारी के लिए 190 mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ 12-इंच ट्यूबलेस टायर मिलते हैं. ई-स्कूटर अनोखे रिवर्स पार्क असिस्ट फंक्शन के साथ ईवी के उपयोगकर्ता के अनुभव को भी बढ़ाते हैं. इस प्रकार इसे एक फीचर-लोडेड मशीन बनाते हैं. ईवीट्रिक के ग्राहकों के लिए, ब्रांड अनूठी विशेषताओं की एक रेंज के साथ 2 साल से ज्यादा की बैटरी वारंटी दे रहा है.

http://5000mAh की बैटरी के साथ Micromax का नया फोन भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now