আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत जीत से 5 विकेट दूर, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड स्टंप्स तक 140/5

Published on: December 5, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया जीत से बस पांच विकेट दूर है. भारत से मिले 540 रनों के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 140 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए. यह मैच जीतने के लिए न्यूजीलैंड को अब भी 400 रन की जरूरत है. भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे. वहीं, न्यूजीलैंड की पहली पारी 62 रन पर सिमट गई थी. भारत को पहली पारी के आधार पर दूसरी पारी में 263 रन की बढ़त मिली थी. भारत ने दूसरी पारी सात विकेट पर 276 रनों पर घोषित की. भारत के लिए मयंक ने 62, गिल और पुजारा ने 47-47 रन बनाए. कप्तान कोहली 36, अय्यर 14, साहा 13, जयंत 6 रन बनाकर आउट हुए.

https://बैलों की जगह हल में जुती बेटियों के हौसले को मुख्यमंत्री ने सराहा, परिवार को दी 4 लाख की मदद

अक्षर पटेल ने सिर्फ 26 गेंदो में नाबाद 41 रनों की विस्फोटक पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने दूसरी पारी में 4 और रविंद्र ने 3 विकेट लिए. दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टॉम लाथम (6), विल यंग (20) और रॉस टेलर (6) कुछ खास नहीं कर सके. बाद डेरिल मिचेल और हेनरी निकोल्स ने चौथे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी निभाई. मिचेल ने 60 रन बनाकर अक्षर की गेंद पर आउट हुए. विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने शून्य पर अपना विकेट गंवाया. फिलहाल हेनरी निकोल्स 36 और रचिन रवींद्र 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं. भारत की ओर से आर अश्विन ने 3 और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया.

https://‘अनुपमा’ ने ‘चका चक’ सॉन्ग पर किया डांस, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now