नई दिल्ली. भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराकर टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया और वह सेंचुरियन के स्पोर्टपार्क मैदान पर टेस्ट जीतने वाली पहली एशियन टीम भी बन गई. इस मैदान पर मेज़बान टीम की यह कुल तीसरी हार है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने ओपनर केएल राहुल शतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 327 रन बनाने के बाद मेजबान टीम की पहली पारी 197 रन पर समेट दी.
https://लगातार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, कैपिंग से अधिकांश धान भीगने से बचा
बाद अपनी दूसरी पारी में 174 रन बनाए जिससे दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 305 रन का लक्ष्य मिला. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम पांचवें दिन 191 रनों पर ही सिमट गई और 113 रन से यह मैच हार गई. दूसरी पारी में अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने 77 रन बनाए. उनके अलावा टेम्बा बावुमा ने 35 और क्विंटन डिकॉक ने 21 रन बनाए. भारत के लिए दूसरी पारी में शमी और बुमराह ने 3-3 जबकि रविचंद्रन अश्विन और सिराज ने 2-2 विकेट झटके. पहली पारी में शानदार शतक जमाने वाले उपकप्तान केएल राहुल को ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला.
https://WHO की चेतावनी- ओमिक्रॉन और डेल्टा के चलते आ सकती है कोरोना की ‘सुनामी’











